{"_id":"63403cf776fc1b71cd0eb97a","slug":"raid-in-aditya-lubricants-showroom-advocates-confiscated-parts-of-escorts-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा, अधिवक्ताओं ने एस्कॉर्ट्स कंपनी के पार्ट्स किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा, अधिवक्ताओं ने एस्कॉर्ट्स कंपनी के पार्ट्स किए जब्त
Fri, 07 Oct 2022 08:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Oct 2022 08:22 PM IST
सार
गुन्नौर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अधिवक्ताओं ने दिल्ली सेशन कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा मारकर एस्कॉर्ट्स कंपनी के पॉर्ट्स व मोबिल ऑयल जब्त किया है।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान पुलिस के साथ वकील
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुन्नौर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अधिवक्ताओं ने दिल्ली सेशन कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में छापा मारकर एस्कॉर्ट्स कंपनी के पॉर्ट्स व मोबिल ऑयल जब्त किया है। ये कार्रवाई शोरूम पर नकली पार्ट्स बेचे जाने की शिकायत पर की गई। इस दौरान टीम को विरोध का सामना भी करना पड़ा। कंपनी के अधिवक्ता अक्षय श्रीवास्तव ने गुन्नौर कोतवाली में शोरूम स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
बबराला इंदिरा चौक स्थित आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम में शुक्रवार की दोपहर एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिकृत अधिवक्ता अक्षय श्रीवास्तव गुन्नौर पुलिस के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां जिला सेशन साकेत, नई दिल्ली का आदेश दिखाते हुए कंपनी के नाम से बेचे जा रहे पॉर्ट्स को जब्त करने की बात कही। इस दौरान वहां अन्य व्यापारी भी एकत्र हो गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान सीओ गुन्नौर आलोक सिद्धू, प्रभारी निरीक्षक वीपी पूनिया ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए लोगों को समझाया।
विज्ञापन
कंपनी के अधिवक्ता ने बताया कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ट्रैक्टर के साथ क्रेन, बुल्डोजर, लोडर, उनके पॉर्ट्स, मोबिल ऑयल बनाती है। कंपनी ने बबराला में कंपनी के नाम पर नकली पॉर्ट्स बेचे जाने की शिकायत नई दिल्ली के जिला सेशन कोर्ट साकेत में की थी। कोर्ट ने संज्ञान लेकर बोर्ड कमिशन नियुक्त कर स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कंपनी के नाम से बेचे जा रहे पॉर्ट्स को जब्त करने के आदेश दिए थे। उन्हीं आदेशों का पालन किया गया है। जब्त सामान को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा। शोरूम के मालिक के खिलाफ नकली पॉर्ट्स बेचने और बरामदगी को लेकर गुन्नौर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड के अधिवक्ता कोर्ट के आदेश पर बबराला के आदित्य लुब्रिकेंट्स शोरूम पर आए थे। कोर्ट के आदेश पर पुलिस उनके साथ थी। उन्होंने एस्कॉर्ट्स कंपनी से संबंधित पार्ट्स जब्त किए हैं।
आलोक सिद्दू, सीओ गुन्नौर
अधिवक्ताओं ने शोरूम से एस्कॉर्ट्स कंपनी के पार्ट्स आदि को जबरदस्ती जब्त किया है। एस्कॉर्ट्स कंपनी का कोई भी अधिकारी साथ नहीं था। हम एस्कॉर्ट्स कंपनी के अधिकृत डीलर से माल खरीदकर बेचते हैं। असली और नकली माल की जांच होनी चाहिए।
ललित वार्ष्णेय, शोरूम स्वामी