फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Rahul and Priyanka filled the youth with enthusiasm through Bharat Jodo Nyaya Yatra, visited Sambhal city for the first time

Sambhal News: भारत जोड़ो न्याय यात्रा से राहुल और प्रियंका ने युवाओं में भरा जोश, संभल शहर का पहली बार किया दौरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Priyanka filled the youth with enthusiasm through Bharat Jodo Nyaya Yatra, visited Sambhal city for the first time
संभल। लोकसभा क्षेत्र संभल भले सपा के खाते में है लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने युवाओं में जोश भर दिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत ने इसकी गवाही दी। जहां प्रियंका ने युवाओं से साथ मांग तो राहुल ने नौजवान और रोजगार को लेकर लंबी चर्चा की। युवा भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

संभल लोकसभा क्षेत्र में पहला लोकसभा चुनाव 1977 में हुआ था। जनता पार्टी से सांसद शांति देवी बनी थीं। वर्ष 1980 में कांग्रेस को पहली बार जीत मिली थी। बृजेंद्र पाल यादव सांसद चुने गए थे। 1984 में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। 1989 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और जनता दल के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह यादव को जीत मिल गई थी। इसके बाद कांग्रेस संभल लोकसभा क्षेत्र में लगातार जनाधार खोती चली गई। वर्ष 2019 में कांग्रेस के प्रत्याशी मेजर जेपी सिंह को मामूली वोट मिल सके थे। अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संभल पहुंचने पर काफी जोश युवाओं में दिखाई दिया। इससे कहीं न कहीं कांग्रेस को भी युवाओं को जोड़ने में मदद मिलेगी। कहा जाए तो कांग्रेस युवाओं के सहारे अपनी खोई चुनावी जमीन को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राहुल गांधी का है जिले में दूसरा दौरा, वर्ष 2017 में की थी जनसभा

राहुल गांधी संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र में पहली बार आए हैं। जबकि वर्ष 2017 में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी विमलेश कुमारी के लिए जनसभा करके जा चुके हैं। उस समय वह करीब एक घंटा चंदौसी में रूके थे। राहुल गांधी का संभल जिले का दूसरा दौरा हुआ है। जबकि प्रियंका गांधी पहली बार संभल जिले में आईं। कांग्रेसियों ने पूरा जोश दिखाया। जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का दम राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी देख सके। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि राहुल गांधी का संभल जिले में दूसरा दौरा हुआ है। जबकि प्रियंका गांधी का पहला दौरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed