फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Queue of vehicles outside the mandi; traffic jam on the old bypass.Queue of vehicles outside the mandi; traffic jam on the old bypass.

Sambhal News: मंडी के बाहर वाहनों की कतार, पुराने बाईपास पर लगा जाम

Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Queue of vehicles outside the mandi; traffic jam on the old bypass.Queue of vehicles outside the mandi; traffic jam on the old bypass.
चंदौसी। मंडी समिति में मक्का की आवक बढ़ने से पुराने बाईपास पर जाम की स्थिति बन रही है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे से भी मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की लंबी कतार लग गई। इससे सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और राहगीरों व वाहन चालकों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंडी समिति में इन दिनों मक्का की आवक बढ़ गई है। सुबह से ही किसान मक्का लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों से मंडी पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी बड़ी संख्या में वाहन मक्का लेकर मंडी पहुंचे। मंडी के आसपास वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण पुराने बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतार लग गई। सुबह करीब आठ बजे से ही सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन

मक्का लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों के खड़े होने से सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई वाहन चालक काफी देर तक फंसे रहे। दोपहिया वाहन चालकों को भी निकलने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में आने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पुराने बाइपास पर जाम की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed