फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   PWD will improve the condition of goods warehouse and Gaushala road

माल गोदाम और गोशाला रोड की हालत सुधारेगा पीडब्ल्यूडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
PWD will improve the condition of goods warehouse and Gaushala road
चंदौसी। माल गोदाम व गोशाला रोड की हालत अब लोक निर्माण विभाग सुधारेगा। डीएम ने ईओ नगर पालिका चंदौसी को निर्देश देकर दोनों मार्गों की मरम्मत कराकर पीडब्ल्यूडी को सौंपने को कहा है। साथ ही इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चंदौसी शहर में बदायूं चुंगी से मालगोदाम रोड होते बहजोई तिराहे तक दो किलोमीटर मार्ग और मौलागढ़ की पुलिया से गोशाला तक गोशाला मार्ग की हालत खस्ता है। सालों से दोनों मार्ग टूटी, उखड़ी हुई हालत में पड़े हैं। यह मार्ग नगर पालिका चंदौसी के अंतर्गत आते हैं। इस मामले में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने डीएम को पत्र लिखकर दोनों मार्गों का निर्माण पीडब्ल्यूडी से कराने को कहा था। पत्र में बताया था कि बदायूं चुंगी से मालगोदाम रोड और बहजोई तिराहे से दोनों ओर से रोडवेज बसों का संचालन बस स्टैंड तक होता है। सभी बसें अलीगढ़, आगरा, दिल्ली, मुरादाबाद जाती हैं तथा अन्य भारी यातायात इस मार्ग से गुजरता है। जिसके कारण यह मार्ग दो से तीन माह में खराब हो जाता है। मौलागढ़ से गोशाला तक मार्ग की भी यही हालत है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री के पत्र के जवाब में डीएम ने ईओ चंदौसी को निर्देश दिए कि दोनों मार्गों की मरम्मत का कार्य एक सप्ताह में पूरा कराया जाए। साथ ही मरम्मत के बाद सही हालत में इसे पीडब्ल्यूडी विभाग के सुपुर्द किया जाए। इस पूरी प्रक्रिया से एक सप्ताह में उन्हें अवगत कराया जाए। ताकि पीडब्ल्यूडी की ओर से राज्यमंत्री की संस्तुति से इन मार्गों के निर्माण के लिए शासन से बजट की मांग की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री का पत्र मिला है। यह दोनों मार्ग नगर पालिका के अधीन हैं। सही हालत में सड़क अथवा भवन दूसरे विभाग को सुपुर्द किया जा सकता है। इसलिए ईओ को मार्गों की मरम्मत कराकर पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कराने को कहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से जल्द ही दोनों मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
संजीव रंजन, डीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed