फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Putting a red flag near the pothole to save pedestrians

Sambhal News: गड्ढे के पास लाल झंडी लगाकर बचा रहे राहगीरों को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Putting a red flag near the pothole to save pedestrians
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर में स्थित संभल-गवां मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों में जलभराव होने से गिरने के कारण दो पहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल हो रहे हैं। सड़क में गड्ढे मुसीबत बन रहे हैं। आसपास के लोगों ने चेतावनी के लिए गड्ढों के पास लाल रंग का कपड़ा बांध दिया है, ताकि बड़े गड्ढे से वाहन चालक बच सके। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन




गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर निवासी शंकर सिंह आर्य ने बताया कि संभल-गवां के मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिनमें पानी भरा हुआ है ऐसे में आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और हादसा होने की आशंका बनी रहती है। मामले की कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई इसके बाद भी मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त नहीं किया गया जबकि शासन के द्वारा भी मुख्य मार्ग के गड्ढा मुक्त किए जाने के आदेश जारी होने के बाद ही विभागीय अधिकारियों का कोई ध्यान इस और नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग में बने बड़े-बड़े गड्ढे में भर पानी से राहगीरों को सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क का पता ही नहीं चल पाता। वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर बड़े गड्ढे में बाल्टी रखकर डंडे पर लाल कट्टा बांध दिया है जिससे की छोटे और वाहन चालकों को मुख्य मार्ग के गद्दे का संकेत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed