फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pushavali villagers in darkness for three days due to non-payment of dues

Sambhal News: बकाया बिल जमा नहीं करने पर तीन तीन से अंधेरे में पुशावली के ग्रामीण

Mon, 10 Feb 2025 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Pushavali villagers in darkness for three days due to non-payment of dues
जुनावई। पुशावली में तीन दिन से अंधेरे छाया हैं। यहां विद्युत विभाग ने बिल जमा न करने पर पूरे गांव की सप्लाई काट दी। साथ ही बकायेदारों के केबल उतार लिए। करीब 246 उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। बिजली कटने से घरेलू उपकरण ठप पड़े हैं। पानी के लिए भी लोग परेशान हैं। अधिकारियाें का कहना है कि 60 प्रतिशत बिल जमा होने के बाद ही सप्लाई सुचारू होगी। जुनावई विद्युत उपकेंद्र से जुड़े पुशावली में करीब 250 उपभोक्ता हैं। जिन्होंने कई साल से बिल का भुगतान नहीं किया है। इन पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। कई बार लोगों से बिल जमा करने की अपील की गई। साथ ही बकायेदारों को नोटिस भी दिए, लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं ने बिल जमा नहीं किए। यहां तक ओटीएस योजना का लाभ भी बकायेदारों ने नहीं उठाया। इसी को लेकर शुक्रवार को पूरे गांव की सप्लाई काट दी गई। इसके बाद से पूरे गांव में अंधेरा पसरा है। यहां तक प्राइमरी स्कूल और सचिवालय की आपूर्ति भी बंद पड़ी है। घरों में पानी तक की दिक्कत हो गई है। सार्वजनिक शौचालय का टैंक खाली पड़ा है। ग्रामीण मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे गांव तक जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों के कनेक्शन काटने चाहिए थे, जिन पर बकाया है। इस तरह पूरे गांव की सप्लाई काटनी सही नहीं है। इसकी जद में वह लोग भी आ गए हैं, जिन्होंने बिल जमा कर दिया है। कई लोगों ने बिल में गड़बड़ी होने और संशोधन नहीं कराने का आरोप लगाया है। वहीं विभाग ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक लोग बकाया बिल जमा नहीं करेंगे। आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

बोले लोग

- मेरे भतीजे सतीश कुमार का बिल जमा है, लेकिन पूरे गांव की सप्लाई बंद होने से घर में अंधेरा रहता है। विभाग को बकायेदारों के कनेक्शन काटने थे। पूरे गांव की सप्लाई बाधित नहीं करनी थी। -पोथीराम शर्मा, पुशावली
विज्ञापन


- पंचायत भवन की लाइट न आने से सब काम प्रभावित हो रहा है। प्राइमरी विद्यालय में बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय में पानी का टैंक खाली पड़ा है। इसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। -नरेंद्र यादव प्रधान प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन



- सौभाग्य योजना के तहत विभाग ने कई लोगों के जबरन कनेक्शन कर दिए। जबकि वह लोग बिजली का उपयोग नहीं करते, ऐसे लोग क्यों बिजली का बिल जमा करेंग। -धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रधान

वर्जन
- गांव के उपभोक्ताओं पर डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। बिल जमा होने के बाद ही सप्लाई सुचारू होगी। बकायेदार ओटीएस योजना का लाभ उठाकर बिल जमा कर दें।-सोबरन सिंह, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article