{"_id":"58598ce34f1c1b1864e3a613","slug":"push-girl-student-in-bus-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस से कक्षा तीन की छात्रा को धक्का दिया, मौत, विरोध में जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बस से कक्षा तीन की छात्रा को धक्का दिया, मौत, विरोध में जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/चंदौसी
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
कुढ़ फतेहगढ़ में छात्रा की मौत के बाद जाम लगाते लोगों को समझाते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में चढ़ रही छात्रा को कंडक्टर ने धक्का दे दिया गया। इससे वह बस के पिछले पहिये के नीचे आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। समझा बुझाकर जाम खुलवाया गया। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके तथा अन्य बसकर्मियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिलारी-आसफपुर मार्ग पर चलने वाली निजी बस मंगलवार को शाम करीब 3.15 बजे कुढ़ फतेहगढ़ पहुंची। आरएस स्कूल, कुढ़ फतेहगढ़ में कक्षा तीन में पढ़ने वाली दो छात्राएं 2.30 बजे छुट्टी होने के बाद अपने गांव बिलारी थाने के शाहवाजपुर जाने के लिए बस स्टैंड पर बस का इंतजार करने लगी।
बस जैसे ही रुकने लगी तो शाहवाजपुर गांव के राय सिंह की दस वर्षीय बेटी छाया व उसकी सहेली रमा बस में चढ़ने लगीं। अगले दरवाजे से चढ़ने से ताव खाए कंडक्टर ने पहले तो छाया का बस्ता फेंका, बाद में उसे जोरदार धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसके तुरंत बाद छाया बस के पहिये के नीचे आ गई।
विज्ञापन
पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक, कंडक्टर व हेल्पर बस को खड़ी करके भागने लगे, तो आसपास के लोगों ने चालक पिंकू पुत्र परमेश्वर निवासी अला रामपुर (बिलारी) को पकड़ लिया।