फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Purchase center opened after three days, paddy was not weighed till noon

तीन दिन बाद खुले क्रय केंद्र, दोपहर तक नहीं हुई धान की तौल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Purchase center opened after three days, paddy was not weighed till noon
चंदौसी। तीन दिन के बाद खुले धान क्रय केंद्रों पर दोपहर तक तौल नहीं हो पाई। क्रय केंद्र प्रभारियों ने जगह न होने की बात कहकर टरका दिया। दोपहर के बाद तक किसान इंतजार करते रहे। इसके बाद धीमी गति से धान की तौल शुरू कराई है।
विज्ञापन

जनपद में धान की सरकारी खरीद के लिए 33 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। चंदौसी मंडी समिति में सात धान क्रय केंद्र हैं। त्योहार के बाद और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सरकारी धान क्रय पर तौल होनी थी। कुछ किसान दो दिन से क्रय पर थे, कुछ किसान रविवार की रात दो बजे से ही क्रय केंद्र पर पहुंच गए थे। सुबह दस बजे से इंतजार किया। क्रय केंद्र प्रभारी पहुंचे, लेकिन जगह न होने की बात कहते हुए तौल कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

किसानों को तसल्ली देने के लिए रजिस्टर में कुछ किसानों के नाम दर्ज कर लिए गए और उन्हें रजिस्टर में दर्ज नंबर बता दिया गया। किसानों का आरोप है कि समय से धान की तौल नहीं हो पा रही है। वह ट्रैक्टर ट्राली किराए पर लेकर आए हैं, उसका लगातार किराया बढ़ रहा है, लेकिन तौल इंचार्ज सुनने को तैयार नहीं है। दोपहर बाद धीमी गति से तौल शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की भोर में चार बजे आ गए थे, लेकिन 10 के बाद भी अभी तक धान की तौल शुरू नहीं हो पाई है। केंद्र प्रभारी जगह न होने की बात कह रहे हैं।
महेंद्र सिंह, निवासी बुधनगर खंडुआ
मैं 28 अक्तूबर को धान की तौल कराने आया था। मुझे आठ नवंबर की तिथि दी गई थी। सुबह छह बजे से केंद्र पर खड़ा हूं। अन्य ट्रैक्टर-ट्राली की भीड़ है, लेकिन अभी तक तौल शुरू नहीं हुई।
छत्रपाल, निवासी अमियापुर पचाक
सुबह साढ़े छह बजे आया था। तौल के लिए दूसरा नंबर है। दोपहर के एक बजे चुके हैं, लेकिन अभी तक तौल शुरू नहीं की गई है। केंद्र प्रभारी जगह न होने की बात कह रहे हैं।

मोनू सिंह, नगलिया बल्लू
धान की तौल करने को कोई तैयार नहीं है। कल से खड़े हैं, लेकिन पता नहीं कर नंबर आएगा। रजिस्टर में भी नाम नहीं अंकित किया गया है।
जयपाल सिंह, बुधनगर खंडुआ
धान का उठान होने में कुछ देरी हुई है। क्रय केंद्रों पर जगह कम है, इस कारण धान की तौल शुरू कराने में कुछ देर हो गई थी। अब धान का नियमित अंतराल पर उठान कराया जाएगा। किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विजेयता सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed