फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Public Health Unit will be built in Pawansaa CHC, Minister of State laid the foundation stone

Sambhal News: पवांसा सीएचसी में बनेगी पब्लिक हेल्थ यूनिट, राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Sun, 17 Sep 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Public Health Unit will be built in Pawansaa CHC, Minister of State laid the foundation stone
सरायतरीन। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने के लिए जिला अस्पताल की तरह ब्लॉक स्तर पर भी जांच की सुविधा मिलेंगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना के तहत पवांसा सीएचसी पर पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाई जाएगी। शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने अधिकारियों के साथ इसका शिलान्यास किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सीएचसी पर जांच और इलाज की सुविधाएं बढ़ाने के लिए यूनिट स्थापित की गई है। जहां 15वें वित्त आयोग से निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पवांसा में बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। कुछ ही काम शेष रह गया है। दो महीने में यह चालू हो जाएगी, जबकि बहजोई सीएचसी में भी पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी। इनके शुरू होने पर रोगियों के लिए सुविधाएं और बढ़ जाएंगी और उन्हें जिला अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। राज्यमंत्री गुलाब देवी ने बताया कि पब्लिक हेल्थ यूनिट में अच्छे डॉक्टर द्वारा खून की जांच की जाएगी। सीडीओ कमलेश सचान ने बताया कि पब्लिक हेल्थ यूनिट बनने से खून की जांच करने के लिए प्राइवेट लैबों पर नहीं जाना पड़ेगा। खून की सभी प्रकार की जांच स्वास्थ्य केंद्र पर ही निशुल्क होगी। महेश चंद्र जोशी ने बताया कि जिले में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सांप के काटने की वैक्सीन उपलब्ध है। जहां सांप के काटने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र लाकर मरीज का उपचार कर बचाया जा सकता है। इस दौरान अधिकारियों व नागरिकों को आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंतर्गत अंगदान की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान अवधेश प्रताप सिंह, एसीएमओ डाक्टर पंकज विश्नोई, पवांसा चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर मनोज कुमार, डीपीएम संजीव राठौर, डीईआईसी प्रबंधक मनु तेवतिया, डीपीए एकांशु वशिष्ठ, मंशुक सक्सेना, राहुल राघव, राजकुमारी राघव, फार्मासिस्ट गिरीश शर्मा, मनवीर यादव, पवन राघव आदि रहे।
विज्ञापन

पवांसा सीएचसी परिसर में राज्यमंत्री गुलाब देवी द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पवांसा ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचओ को लैपटॉप वितरित किए गए। सीडीओ कमलेश सचान, सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा भी साथ में रहीं। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधे रोपित करके इनके संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed