फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of sapa in sambhal

सपाइयों ने भीख मांगकर किया विरोध प्रदर्शन, दर्ज हुई रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
protest of sapa in sambhal
संभल में पुलिस की मनमानी से आहत सपाइयों ने ऐसे विरोध जताया। - फोटो : SAMBHAL
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के पातालेश्वर मंदिर पर सपाइयों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इसमें पुलिस के लिए भीख मांगी गई। काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन मानते हुए भीड़ को हटाने का आग्रह किया लेकिन सपाई विरोध प्रदर्शन करते रहे। इसी क्रम में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने हयातनगर थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस चेकिंग और मास्क के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। पुलिस के आला अधिकारियों का ध्यान नहीं है। ऐसे में जनता के बीच आक्रोश है। सपाइयों ने थाना प्रभारी निरीक्षक व पुलिस कर्मियों को हटवाने की मांग उठाई। चल रही अवैध वसूली को बंद करने के लिए के लिए कहा।
विज्ञापन

इस प्रदर्शन में राहगीरों से कटोरे में भीख ली गई। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची हयातनगर पुलिस ने लॉकडाउन अवधि में धारा 144 का हवाला दिया। प्रदर्शन खत्म करने के लिए कहा लेकिन सपाइयों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इसी क्रम में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed