संभल। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पांच नवंबर से आंदोलित लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। लेखपालों का कहना है कि वेतन, भत्ते, विसंगति आदि मांगों के संबंध में शासन स्तर पर कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ संभल शाखा के तत्वावधान में लेखपालों ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि एनसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति काडर रिव्यू, पेंशन विसंगति, भत्ते, राजस्व लेखपाल का नाम परिवर्तन, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्राख्यापित किया जाना, कृषि विभाग की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश की भांति मुख्य सचिव के निर्देश के अनुपालन में प्रशासनिक व्यय/इंसेटिव के लिए 18 रुपये प्रति खाता/लाभार्थी लेखपालों को भुगतान किए जाने आदि की मांग की गई है।