{"_id":"61059e808ebc3e0909287f2c","slug":"protest-of-farmers-in-sambhal-sambhal-news-mbd3977111186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी व किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे भाकियू के पदाधिकारी व किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली की ओर से खिरनी बिजलीघर पर धरना दिया गया। धरने में किसानों ने बिजली समस्या को उठाया। धरना स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को बिजली की समस्याओं से निजात के लिए आश्वासन दिया है।
धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार किसानों को सिंचाई के लिए 10 घंटे व गांवों के लिए 18 घंटे बिजली दी जाए। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा बिजली यूपी में है। लेकिन किसानों को सबसे कम बिजली यूपी में ही मिलती है। कहा कि खिरनी व कैलादेवी के बिजलीघरों की लाइन ओवरलोड व लाइन जर्जर अवस्था में है। ओवरलोडिंग कम करने के लिए पुरानी 33 केवीए लाइन पर खिरनी व कैलादेवी को किरारी बिजलीघर से जोड़े जाने की मांग उठाई है। चंदौसी डिविजन के उपखंड अधिकारी, संभल के तहसीलदार दीपक चौधरी व नायब तहसीलदार भरत प्रताप सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और एक महीने के अंदर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी ओर किसानों ने कहा कि तीन दिन तक धरना ऐसे ही चलेगा।
तीन दिन तक मांग न होने के बाद महापंचायत बुलाई जाएगी। अध्यक्षता नत्थू सिंह व संचालन सुलेराम यादव ने किया। इस दौरान चौधरी संजीव गांधी, जयवीर यादव, गंगाफल यादव, सुलेमान, वारिस, महबूब अली, राजेश सैनी, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह यादव, दलवीर सिंह, ब्रह्मचारी यादव, अमरनाथ, ऋषिपाल यादव, मोरध्वज यादव, नवाब सिंह, महिपाल सिंह, कुंवरपाल यादव, सुरेश यादव, पुनीत, राजेंद्र यादव, पप्पू यादव, हरज्ञान सिंह, गिरीश यादव, सोमपाल, योगेंद्र, भगवानदास यादव आदि मौजूद रहे।