{"_id":"60e5e6d98ebc3ec23655863b","slug":"protest-of-farmers-in-sambhal-city-sambhal-news-mbd3949003188","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना
विज्ञापन
संभल। अपर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान और किसान की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की मांग की गई।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले चल रहे धरने का बुधवार को दूसरा दिन था। किसानों को संबोधित करते हुए महावीर सिंह ने कहा कि किसान बेहाल हैं लेकिन अफसोस कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में अभी तक किसानों का धरना जारी है पर सरकार सुन नहीं रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसान को मजबूत बनाने की दिशा में काम करे। ताकि किसान को बैंक से कर्ज न लेना पड़े और उसके बोझ से बच सके। इन दिनों किसानों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। किसान परेेशान हैं।
विज्ञापन
सिंचाई प्रभावित हो रही है और फसलें सूखने के कगार पर हैं। शासन इस ओर ध्यान दे वर्ना किसान चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान कुलदीप सिंह, गौरव चौधरी, राजवीर सिंह, रोहित, विजय सिंह, धर्मेंद्र तोमर, मनवीर सिंह, बाबू सिंह आदि रहे।