फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal chandausi

तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई, किसानों व पुलिस में खींचतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal chandausi
चंदौसी के बदायूं चुंगी पर कृषि कानून की प्रति को किसानों से छींनती पुलिस। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। तीन कृषि कानून के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने मुरादाबाद मार्ग पर जुलूस निकाला और बदायूं चुंगी पर कानून की प्रति जलाने का प्रयास किया। कानून की प्रतियां छीनने को लेकर पुलिस व किसानों के बीच खूब खींचतान हुई। इस दौरान कुछ किसानों ने मौका देख कानून की प्रतियां आग के हवाले कर दी और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह प्रगति विहार स्थित भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव के आवास पर किसान एकत्र होने प्रारंभ हो गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों का जुलूस प्रगति विहार से शुरू हुआ। किसान तीन कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

बदायूं चुंगी पहुंचने से पूर्व ही किसानों ने हाथों में कृषि कानून की प्रति लेकर उन्हें जलाने का प्रयास किया, तो किसानों के हाथ से प्रति छीनने के लिए सीओ के साथ-साथ पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। प्रतियां छीनने को लेकर किसानों व पुलिस के बीच काफी देर तक खींचतान होती रही। कुछ किसानों के हाथों से पुलिस कर्मी कृषि कानूनों की प्रति छीनने में सफल हो गए। इस दौरान मौका मिलते ही बदायूं चुंगी पर कुछ किसानों ने तीन कृषि कानूनों की प्रतियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस देखती रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन कृषि कानूनों की प्रति जलाने के बाद किसानों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूसुफ अली, जीशान, रामवीर सिंह यादव, मोहर सिंह, देशराज सिंह, भुवनेश यादव, कुंवरपाल मौर्य, संजीव यादव, अजय पाल सिंह, जबर सिंह यादव, फिरोज नवी, कल्याण सिंह, रामवीर सिंह, दाताराम, जयहिंद, योगेश यादव, सतीश, सोनू शंखधार, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
जुलूस निकालने पर बनी थी सहमति
प्रगति विहार में किसानों के एकत्र होने की सूचना पर सीओ अशोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पहले सीओ ने किसानों से तीन कृषि कानूनों की प्रतियों को न फूंकने की अपील की। इस पर किसानों ने जुलूस निकालने की बात कही। सीओ ने किसानों को बदायूं चुंगी तक जुलूस निकालने की इजाजत दे दी। बाद में प्रतियां भी फूंक दी।

गुन्नौर में किसानों ने फूंकी तीन कृषि कानूनों की प्रतियां, किया प्रदर्शन
जुनावई /गुन्नौर। भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ गुन्नौर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया तथा तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फूंकी। वक्ताओं ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जो चार लोगों की कमेटी बनाई गई है, वह लोग पहले से इस कानून के पक्ष में हैं। आंदोलित किसानों को इस कमेटी से कोई उम्मीद नहीं है। इस कमेटी में संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता राकेश टिकैत, गुरनाम चिडौनी, किसान नेता यदुवीर सिंह शिवकुमार काका आदि किसानों को मेंबर बनाना चाहिए। तहसील अध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, जिला संगठन मंत्री संजीव यादव, नेत्रपाल सिंह, कुमार पाल सिंह, सुभाष, विरेंदर, रामवीर सिंह, अनार सिंह, मुकेश यादव लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed