फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in chandausi

छह फरवरी को बदायूं मार्ग पर जाम लगाएंगे समिति के पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers in chandausi
चंदौसी तहसील गेट पर प्रदर्शन करते किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही कानून के खिलाफ छह फरवरी को तहसील चौराहे पर जाम लगाने की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को लागू कर किसानों को बर्बाद करने पर आमादा है। सरकार किसानों के आंदोलन को खत्म करना चाहती है। इसे किसान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर देश को बर्बाद करने में तुली हुई है। इसे लेकर भारत का किसान आंदोलन की राह पर निकल पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह फरवरी को कृषि कानूनों को लेकर संगठन के पदाधिकारी तहसील चौराहे पर चंदौसी-बदायूं मार्ग पर जाम लगाएंगे और एक ज्ञापन उच्चाधिकारियों को सौंपा जाएगा। समिति का आंदोलन कृषि कानूनों को वापस होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर डा. मंगल सैन सैनी, देशपाल सिंह, प्रभु दयाल, मुकुट लाल, ओम सिंह, चरन सिंह, झम्मन सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र, विनोद, मदन लाल, सुशीला देवी, विमलेश, बालवती, सुशीला, सुमन देवी, रामवीर, सोमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed