फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmer in sambhal

भाकियू (अअ) के पदाधिकारियों ने बैंक शाखा के बाहर दिया धरना, समस्याएं उठाईं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest of farmer in sambhal
संभल। संभल के सरायतरीन स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही बैंकमहाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंपा गया। जिसमें समस्याओं के समाधान कराने की मांग उठाई है। सोमवार को हुए धरना प्रदर्शन में भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बैंक द्वारा खातों पर सर्विस चार्ज समेत कई चार्ज वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

कोई भी बैंक किसानों के ऋण खातों पर किसी तरह का सर्विस चार्ज नहीं ले रहे हैं लेकिन प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सर्विस चार्ज व अन्य चार्ज ले रहा है। बैंक में ऋण खातों पर चार गवाह मांगे जा रहे हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार्ज के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। किसानों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों का शोषण बंद नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल महासचिव चौधरी संजीव गांधी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अताउर्रहमान, डा.जावेद, मोहम्मद सुहेल, आरिफ हुसैन, मोहम्मद हाफिज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed