फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmer in sambhal

सडक पर गरजे भाकियू कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
protest of farmer in sambhal
संभल जिले के देहपा में गन्ना फूंक कर नारेबाजी करते भाकियू के जिला महासिचव चौधरी वीरेंद्र सिंह और - फोटो : SAMBHAL
संभल। गन्ना मूल्य न बढ़ाए जाने से गुस्साए किसानों ने मंगलवार को सड़क पर उतर कर आंदोलन किया। एक घंटे से अधिक समय तक संभल-मुरादाबाद मार्ग पर जाम लगा रहा। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। जब एसडीएम ने आंदोलन स्थल पर आकर ज्ञापन स्वीकार किया तब जाम खुला।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेश महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर ट्राली से आए भाकियू कार्यकर्ता 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर एकत्र हुए। इसके बाद संभल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कुछ देर तक बैठक करने के बाद संभल-मुरादाबाद मार्ग पर एसडीएम कार्यालय के सामने भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों ने मिलकर जाम लगा दिया। एक घंटे से अधिक जाम रहा। तमाम वाहन फंस गए।
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर किसानों ने गन्ना जलाया। भाकियू के प्रदेश महासचिव ने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसान विरोध निर्णय ले रही है। इसलिए भाकियू पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रही है। गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल करने, बकाया मूल्य ब्याज समेत दिलाने, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसी संदर्भ में एसडीएम को ज्ञापन देकर जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed