{"_id":"61059dcc8ebc3eb9f1592960","slug":"protest-of-congrss-in-sambhal-bahjoi-chandausi-news-mbd3977109157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे कत्नंग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर गरजे कत्नंग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। देश में बढ़ती महंगाई व नए तीन कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जिला युवा कांग्रेस कमेटी के बैनर तले पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से चार सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं का कहना था कि बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान हैं तो बेरोजगारी के चलते युवा वर्ग भी त्रस्त हैं। किसान लंबे समय से आंदोलनरत हैं, बावजूद इसके किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बीच कांग्रेसियों की ओर सोे डिप्टी कलक्टर सुधीर कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया कि डीजल व पेट्रोल समेत रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे आम आदमी त्रस्त है। बढ़ती बेरोजगारी को रोकने के लिए सभी विभागों में खाली पड़े पदों पर सीधी भर्ती की जाए। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। नए कृषि कानूनों से अन्नदाता परेशान है। कानूनों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा पेगासास जासूसी कांड की सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अधीन जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस बीच जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा समेत जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन समेत सुनील शर्मा, संजय नागर, अक्षय कुमार सिंह, दुष्यंत कुमार, चुन्नीलाल, डीके वाल्मीकि व कासिम खां के नाम हैं।