फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of bku

सरकारी मूल्य से कम पर हो रही खरीद गेहूं, किसानों का हंगामा

Thu, 28 Apr 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Thu, 28 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
protest of bku
भाकियू का हंगामा
कृषि उत्पादन मंडी समिति के सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर घोषित समर्थन मूल्य से कम पर गेहूं खरीदने का मामला सामने आने के बाद भारतीय किसान यूनियन ने हंगामा खड़ा कर दिया। बुधवार को भाकियू प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव को भारतीय खाद्य निगम के खरीद केंद्र पर समर्थन मूल्य से कम पर गेहूं खरीदे जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


तो वह कार्यकर्ताओं के साथ खरीद केंद्र पर जा पहुंचे। बदायूं जिले की आसफपुर ब्लाक के गांव कल्लावारा निवासी शाकिर पुत्र आरिफ ने बताया कि उसका गेहूं 1455 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया है। गेहूं का मूल्य तो खाते में ही भेजना था लेकिन गेहूं को ही इसी भाव से तोला गया।
विज्ञापन


अर्थात प्रति क्विंटल अंतरमूल्य का गेहूं अधिक तोला गया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने यह हेराफेरी देख हंगामा खड़ा कर दिया। प्रदेश सचिव बिजेंद्र सिंह यादव ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। मंडी सचिव एसपी गंगवार पहुंचे तो किसानों ने उनका भी घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धांधली के लिए सचिव को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। हंगामा न थमते देख तहसीलदार नवनीत गोयल पहुंचे, उन्होंने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाते हुए मामले की जांचकर कार्रवाई का भरोसा दिलाकर किसानों को शांत किया।


केंद्र प्रभारी महेशचंद्र ने कहा मैं कुछ देर को खाना खाने गया, इसी बीच यहां काम कर रहे कर्मचारियों ने शायद कोई गड़बड़ी कर दी लेकिन क्रय केंद्र पर 1525 रुपये प्रति क्विंटल ही गेहूं खरीदा जा रहा है। बिजेंद्र सिंह यादव प्रदेश सचिव भाकियू ने कहा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को सरेआम शोषण किया जा रहा है। यही स्थिति रही तो भाकियू के पदाधिकारी स्वयं क्रय केंद्रों पर रह किसानों को गेहूं बिकवाएंगे। किसी तरह की कोई ग़डबडी नहीं होने देंगे। गड़बड़ियां रोकेंगे, इसकी जानकारी जिलाधिकारी को देंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed