फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of anganwadi workers in sambhal

मानदेय नहीं मिलने पर गरजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सात महीने का मानदेय नहीं मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of anganwadi workers in sambhal
संभल में एसडीएम कार्यालय पर मानदेय दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना देतीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो - फोटो : SAMBHAL
संभल। बकाया मानदेय न मिलने से गुस्साई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्र हुईं और विरोध प्रदर्शन किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय दिए जाने की मांग की है। दरअसल विरोध प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना था कि होली का पर्व आने को है। मानदेय सात महीने से नहीं दिया गया है। ऐसे में पर्व को कैसे मनाया जाएगा। जाहिर है यदि मानदेय नहीं मिला तो इस बार कार्यकर्ताओं की होली बेरंग हो जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में संभल परियोजना में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मानदेय दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा है कि पिछले सात महीने से संभल परियोजना में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को मानदेय नहीं दिया गया है। इस दौरान तीज, दशहरा और दीपावली जैसे बड़े पर्व निकल गए। अब होली का पर्व आने को है। लेकिन मानदेय नहीं दिया जा रहा है। यदि मानदेय नहीं मिला तो होली का रंग बेरंग हो जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि 2012 के अप्रैल महीने का मानदेय 500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नहीं मिला। जो आठ लाख रुपये करीब था। जब भी उसकी मांग की तो विभागीय जिम्मेदारों ने रौब गांठ दिया। कहा कि बनियाखेड़ा बाल विकास परियोजना में कार्यरत 194 कार्यकर्ता व 186 सहायिका का 2013 के जनवरी और फरवरी महीने का मानदेय नहीं दिया गया। जो करीब 17 लाख था। जबकि उस मानदेय को ट्रेजरी से निकाल लिया लेकिन खातों में नहीं पहुंचा। उस मानदेय का गबन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं बल्कि धमकियां दी गईं। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से लगातार काफी काम लिया जा रहा है। मानदेय देने का नाम नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गबन किए गए मानदेय की जांच करा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही सात महीने का मानदेय होली पर्व से पहले दिलाने के लिए कहा। इस दौरान विनीता शर्मा, शशि बाला, जीनत, सुमन, सुधा, प्रतीक्षा, संगीता गुप्ता, स्नेह लता चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed