फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest for water logging in sambhal

तुर्तीपुर इल्हा में सीवर लाइन अधूरी होने के कारण जलभराव से घिरे मकान, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest for water logging in sambhal
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा निवासी लोगों ने नगर पालिका के प्रति रोष जाहिर किया। विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि काफी समय से उनके मकान जलभराव के बीच घिरे हुए हैं। समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जो सीवर लाइन बिछाई गई है उससे जल निकासी नहीं हो रही। ऐसे में दर्जनों लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। समाधान किए जाने की मांग उठाई है। ऐसा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में लोगों के मकान जलभराव से घिरे हैं। अमर उजाला ने भी यहां की समस्या को प्रमुखता से उठाया लेकिन अभी तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि वहां रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अब यदि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन किया जाएगा। जिंदगी बद से बदतर हो गई लेकिन अधिकारी हैं कि सुनने को तैयार नहीं है। जो सीवर लाइन बिछाई गई उसमें डेढ़ करोड़ रुपया अब तक खर्च कर दिया लेकिन जलभराव जस का तस बना हुआ है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। जिससे सीवर लाइन में हुई घपलेबाजी की हकीकत सामने आ सके। प्रदर्शन करने वालों में कल्लू, गुलशन, हुसनवाली, राशिद, जाकिर, विलकिस, सोनम, साजिल, मुशाहिद, इरफान, मूसा, आजम, जुनैद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पहले जलभराव में डूबकर हो गई थी मासूम की मौत
संभल। तुर्तीपुर इल्हा के लोगों ने जलभराव की समस्या के बारे में बताते हुए कहा कि इस जलभराव की भेंट एक मासूम बच्चा चढ़ चुका है। इस जलभराव में डूबने से बच्चे की मौत हो गई थी। बताया कि तुर्तीपुर इल्हा निवासी शकील अहमद के आठ वर्षीय बेटे सलमान की नवंबर 2018 में इस जलभराव में डूबकर मौत हो गई थी। तत्कालीन उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता कराने का आश्वासन दिया था। जिसकी रिपोर्ट भी तैयार की गई पर मदद अब तक नहीं मिली
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed