{"_id":"69a1f7017c23213f2e0f2661","slug":"protest-against-dj-music-during-prayers-near-jama-masjid-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-132725-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जामा मस्जिद के पास नमाज के दौरान डीजे बजने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जामा मस्जिद के पास नमाज के दौरान डीजे बजने का किया विरोध
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे को शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई। इस दौरान एहतियाती तौर पर चौकसी भी बनी रही। बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने के लिए पहुंचे। निगरानी पर पुलिस के साथ पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद नजर आए। वहीं, नमाज के बाद बाहर निकले छोटे गद्दी नाम के व्यक्ति ने मस्जिद के नजदीक बज रहे डीजे का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान यह डीजे बंद हो जाता तो नमाजियों को परेशानी नहीं होती। कहा कि इस तरह से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मालूम हो 24 नवंबर 2024 से जामा मस्जिद पर चौकसी बरती जा रही है। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हो गया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी और एसडीएम व 28 पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। इस बवाल के बाद से ही शहर अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल है। प्रत्येक जुमे की नमाज को चौकसी बरती जाती है। अब रमजान के जुमे के दौरान यह चौकसी बढ़ा दी गई है। संवाद