फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Property dealer killed in road accident, two children minorly injured

Sambhal News: प्रॉपर्टी डीलर की सड़क हादसे में मौत, दो बच्चे मामूली घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Property dealer killed in road accident, two children minorly injured
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के आदमपुर मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक बजे करीब स्कूटी सवार प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें प्रॉपर्टी डीलर हसन मियां (40) पुत्र बदरूल हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दो बच्चों को मामूली चोट आई। परिजनों ने हसन मियां को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद में शाम के समय उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर हसन मियां दो बच्चों को स्कूटी से लेकर एक निजी नलकूप पर नहाने के लिए गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बताया कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed