फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Nanakdev

Sambhal News: गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Procession taken out on the Prakash Utsav of Guru Nanakdev
चंदौसी (संभल)। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को नगर में सिख समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। सिख समाज के लोग गुरु के रथ के आगे सेवा करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर तीन बजे गुरु तेगबहादुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे छोटे पंज प्यारे चल रहे थे। इनके पीछे छोटे छोटे बच्चे आकर्षक वेशभूषा में सभी को आकर्षित कर रहे थे। गुरु नानक देव का विशाल चित्र ठेले पर था। जिसके आगे सिख समाज के नन्हे-मुन्ने सज धजकर बैठे थे। शोभायात्रा में वीर खालसा का गतका मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। जो हैरतअंगेज करतब दिखा रहा था। वहीं बैंड धार्मिक धुन बिखेर कर भक्ति का माहौल बना रही थी। गुरु ग्रंथ साहिब सिंहासन के आगे समाज के लोग झाडू व छिड़काव करते हुए चल रहे थे। सिंहासन के साथ पंज प्यारे चल रहे थे। सिंहासन के पीछे महिलाओं की कीर्तन मंडली गुरु का गुणगान कर रही थी। इस दौरान पूरा नगर, जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल आदि गुरु वाणी से गूंज उठा। प्रकाशोत्सव शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर फव्वारा चौक, गांधी रोड, रामस्वरूप रोड, संभल गेट, लाठी बाजार, नमक मंडी, फड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, घास मंडी, बड़ा बाजार, हुसैनी बाजार, मुरादाबाद गेट होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में हरचरन सिंह, गोपाल सिंह, चरन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, हरमीत सिंह, गुरबक्श सिंह, हरवेंद्र सिंह लक्की, अमृत पाल सिंह, पवनजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, अर्जुन सिंह, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed