फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Procession of Alam Mubarak and Zuljunah taken out

Sambhal News: अलम मुबारक और जुलजुनाह का जुलूस निकाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Procession of Alam Mubarak and Zuljunah taken out
संभल। सिरसी और नूरियो सराय में तीसरी मोहर्रम को अलम मुबारक और जुलजुनाह का जुलूस निकाला गया। साथ ही कर्बला के प्यासों की याद में ठंडे पानी, शर्बत और चाय की सबीलें लगाई गईं।
विज्ञापन

इससे पहले मजलिस में मौलाना ने कहा कि कर्बला हमें इंसानियत का पैगाम देती है। हमें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। मां-बाप के साथ बेहतरीन सलूक करना चाहिए। उनसे कभी भी ऊंची आवाज में बात नहीं करनी चाहिए। हमें कर्बला ने हर एक रिश्ते की अहमियत बताई है। कहा कि इमाम हुसैन के छह माह के बेटे हजरत अली असगर को तीर मारकर शहीद कर दिया था।
विज्ञापन

मजलिस के बाद मोहल्ला दालान में मोहम्मद शफीक दालानी के अजाखाने से अलम मुबारक का जुलूस बरामद हुआ, जिसमें अंजुमन महाफिजे अजा, अंजुमन हुसैनी, अंजुमन शमीम ए इमाम और अंजुमन फैजे पन्जेतनी ने नोहा ख्वानी व सीनाजनी की। जुलूस अजाखाना दालान में जाकर खत्म हुआ। दूसरी ओर, मोहल्ला शर्की में सरदार हुसैन उर्फ बुंदु के मकान पर हुई मजलिस में मौलाना ने हजरत इमाम हुसैन के मसाइब बयान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के बाद शबीहे जुलजुनाह का जुलूस बरामद हुआ, जिसमें अंजुमन जुल्फकारे हैदरी, अंजुमन गुलदस्ते हैदरी, अंजुमन हाशमी, अंजुमन हैदरी, अंजुमन पन्जेतनी, अंजुमन दिलदारे हुसैनी, अंजुमन कारवाने हुसैनी, अंजुमन सफ़ीना ए अजा और अंजुमन मीसम ए अजा ने नोहा पढ़ा और मातम किया। जुलूस निर्धारित मार्ग से होता हुआ इमाम बारगाह शर्की सादात में समाप्त हुआ।

00000
सत्य के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा
संभल। नूरियो सराय में मोहर्रम के तीसरे दिन इमामबाड़ा हाजी अजहर हुसैन में मजलिस के बाद अलम का जुलूस निकला। इसमें अजादारों ने मातम व नोहा पेश किए। मजलिस में मौलाना ने इमाम हुसैन की शहादत से सीख लेकर सत्य के मार्ग पर चलने और जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए हमेशा तैयार रहने पर जोर दिया। मजलिस के बाद अलम बरामद किया गया, जिसकी मौजूदा लोगों ने जियारत की। मरसिया रहबर हुसैन, सलीम मेहंदी, शाने अब्बास, शाहिद आदि ने पढ़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed