फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   problem in summer

खान पान में सतर्कता नहीं बरती तो यह गर्मी कर सकती है बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
problem in summer
संभल। भीषण गर्मी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सुबह से लेकर रात तक पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है। इस भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग व बच्चों को हो रही है। बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर रही हैं।
विज्ञापन

राहगीर सफर करने से कतरा रहे हैं। जहां तहां छांव तलाश कर पेय पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। लेकिन राहत किसी सूरत मिलने को तैयार नहीं हैं। सोमवार को मौसम का मिजाज बेहद गर्म रहा। सुबह सूरज निकलने के साथ ही तपिश हो गई। पंखे, कूलर की हवा में बैठे लोग भी पसीना नहीं सूखा सके।
विज्ञापन

दोपहर होने पर लोगों की दुश्वारियों बढ़ गईं। आसमान से आग बरसने के हालात हो गए। धूप में लोग निकलने से घबराते नजर आए। जो बच्चे स्कूल को गए थे वह घर लौटते समय बदहवास हो गए। बच्चे किसी तरह घरों तक पहुंचे। इस भीषण गर्मी में परेशानी तो सभी को हो रही है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी बच्चे और बुजुर्गों को है। अब लोगों को बीमारी का अंदेशा सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी तादात में लोग गर्मी के चलते बीमारी की चपेट में आ गए हैं। यही कारण है जो सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पताल तक मरीजों से भरे नजर आ रहे हैं। दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी सुबह से ही बेहाल किए हुए है।

एक तरफ लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं तो दूसरी ओर बीमारी का अंदेशा सता रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जुहेब करीम ने बताया कि गर्मी के इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। इस मौसम में खान पान में एहतियात बरतना चाहिए। जिससे बीमारी की चपेट में न आ जाए। गर्मी से राहत के लिए नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन भी करें। इसके अलावा सादा पानी दिन में कई बार पीएं। भोजन हल्का करें। जिससे किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed