फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Priyanka Gandhi should be made the national president of Congress: Pramod Krishnam

प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए : प्रमोद कृष्णम

Wed, 19 Jun 2024 06:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 19 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi should be made the national president of Congress: Pramod Krishnam
संभल। प्रियंका गांधी की लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस को उनका चेहरा आगे रखना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए। उपचुनाव में उतारकर प्रियंका गांधी का कद कम किया है। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर व पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत के दौरान आचार्य ने कहा कि प्रियंका गांधी लोकप्रिय चेहरा हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में अपनी अलग पहचान बनाई है। कांग्रेस उपचुनाव में उतारकर उनका कद कम कर रही है। जबकि उनकी लोकप्रियता का लाभ कांग्रेस को उठाना चाहिए। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए। मालूम हो आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी के करीबी माने जाते थे। कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद से कांग्रेस पर लगातार हमलावर रहे हैं। ऐसे में आचार्य ने अब प्रियंका के पक्ष में बात कहकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। आचार्य का बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed