फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations for the revival of the Mahishmati River, the Sajra map sought from the Revenue Department

Sambhal News: महिष्मति नदी के पुनरुद्धार की तैयारी, राजस्व विभाग से मांगा सजरा नक्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the revival of the Mahishmati River, the Sajra map sought from the Revenue Department
संभल। महिष्मति नदी के पुनरुद्धार की तैयारी चल रही है। नगर पालिका ने राजस्व विभाग से शजरा नक्शा मांगा है। क्षेत्रफल की जानकारी होने के बाद कब्जे को हटाया जाना है। वहीं नगर पालिका ने नदी के पुनरुद्धार के लिए शासन से 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

महिष्मति नदी का वजूद संभल में देहली दरवाजा से होते हुए चौधरी सराय और हल्लू सराय तक दिखता है। पूर्व में भी कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाए गए है लेकिन यह प्रयास सफल नहीं हो सके। इस नदी को लोग वर्तमान में भैंस नदी के नामे से जानते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिष्मति नदी का पुनरुद्धार कराने की बात कही तो प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गया।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि महिष्मति नदी के पुनरुद्धार पर 15 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग से नदी का शजरा नक्शा मांगा गया है। शजरा नक्शा मिल जाने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि नदी का क्षेत्रफल कितना है और कितना क्षेत्र में कब्जे किए गए हैं। जिसके बाद कब्जों को हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed