फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations begin for Shivratri in Chandausi

इस बार गंगाजल लेने ट्रेनों से रवाना होंगे कावड़िये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Shivratri in Chandausi
चंदौसी। महाशिवरात्रि का पर्व 11 मार्च को मनाया जाएगा। शिव भक्त नौ मार्च को राजघाट नरौरा से कांवड़ लेने रवाना होंगे। हर बार सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त रेल यातायात से कांवड़ लेने जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को लेकर अभी चंदौसी से अलीगढ़ रेवले ट्रैक पर एक भी यात्री ट्रेन संचालित नहीं हुई हैं। इससे कांवड़ियों को इस बार निजी व प्राइवेट वाहनों से कांवड़ लेने राजघाट नरौरा रवाना होना पड़ेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त नौ मार्च को राजघाट नरौरा जल लेने रवाना होंगे। अधिकांश शिव भक्त राजघाट नरौरा से कांवड़ लेने के लिए बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर से रवाना होते थे। सामान्य दिनों में बरेली से चंदौसी होते हुए अलीगढ़ तक चार पैसेंजर ट्रेनें, मुरादाबाद से चंदौसी होते हुए अलीगढ़ रूट पर एक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित थी। पर अभी इन ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। नगर से एक हजार से अधिक शिव भक्त राजघाट नरौरा से कांवड़ में जल लेकर आते हैं और महाशिवरात्रि पर नगर के शिवालियों पर जलाभिषेक करते हैं। ट्रेनों का संचालन नहीं होने से शिव भक्त थोड़े मायूस जरूरी हैं, मगर कांवड़ लाने का उत्साह बरकरार है।
विज्ञापन

रोडवेज बस, निजी बस व डग्गामार वाहनों का सहारा
इस बार शिव भक्तों को राजघाट नरौरा से कांवड़ में जल लाने को निजी व प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। इसकी तैयारियों भी शिव भक्तों द्वारा पूरी कर ली गई है। इंतजार है तो बस नौ मार्च का है। नौ मार्च की सुबह से ही शिव भक्तों का राजघाट नरौरा से कांवड़ लाने के लिए नगर से प्रस्थान शुरू हो जाएगा। जो रात तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगा भगवान शिव का तांडव नृत्य
चंदौसी। श्री कांवड़ सेवा समिति ने महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समिति के उपाध्यक्ष तरुण कुमार नीरज ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर नगर में हमेशा की तरह शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें चार से पांच डीजों पर शिव बारात, भगवान शंकर का तांडव नृत्य सहित भगवान के स्वरूप में सजे कलाकार नृत्य करते नजर आएंगे। इसके अलावा शोभायात्रा में पांच से छह झांकियां भी शामिल रहेंगी और अंत में शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ के साथ चल रहेंगे होंगे। दस मार्च की शाम पांच बजे शोभायात्रा का खुर्जा गेट स्थित कांवड़ वाली धर्मशाला से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए कैथल गेट स्थित चंदौसी इंटर कॉलेज पर जाकर संपन्न होगी।
नई व विशाल कांवड़ बनाने में जुटे शिवभक्त
चंदौसी। शिवभक्तों द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर जल लाने के लिए नई व विशाल कांवड़ बनानी शुरू कर दी है। ब्रह्म बाजार निवासी हीरा लाल अन्य साथियों के द्वारा 11 शिव लिंगों की विशाल कांवड़ तैयार की जा रही है। इसके अलावा भगवान शिव साइकिल से पुत्र गणेश को स्कूल ले जाते, डमरू पर विराजमान भोले शंकर, हाथी पर सवार अर्द्ध नारीनटेश्वर आदि बड़ी कांवड़ बनाने में शिवभक्त जुटे हैं।

शिव मंदिर व शिवालयों पर तैयारियां जोरों पर
चंदौसी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर नगर के शिव मंदिर व शिवालयों की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया। नगर के सीता रोड स्थित मूंछों वाले शिव मंदिर, बड़ा महादेव स्थित शिव मंदिर, सुभाष रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर, मुंसिफ मार्ग स्थित शिव मंदिर के अलावा गांव मौलागढ़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
बेरनी शिव मंदिर में होगा जलाभिषेक, मेले में नहीं लगेंगे झूले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed