फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Preparations accelerated for possible visit of Chief Minister in sambhal

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, जिला प्रशासन व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने में जुटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Preparations accelerated for possible visit of Chief Minister in sambhal
संभल के कैलादेवी मंदिर पर जनसभा स्थल और हेलीपेड बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण करते डीएम संजीव रंज - फोटो : SAMBHAL
सौंधन। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ कैलादेवी मंदिर का दौरा किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का संभावित दौरान अब होना तय माना जा रहा है। भाजपा नेता भी इस तैयारियों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल 21 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभल दौरान अभी संभावित है लेकिन जिला प्रशासन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रहा है। साथ ही कैलादेवी मंदिर के नजदीक मैदान में जहां जनसभा संभावित है वहां का निरीक्षण किया है। गुरुवार को हैलीपेड बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। यदि मुख्यमंत्री का दौरा होगा तो वह कैली देवी धाम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। इसी क्रम में कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज से बातचीत की है।
विज्ञापन

उनसे मंदिर की सारी जानकारी अधिकारियों ने ली है। मंदिर मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री को दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिले। कैलादेवी के नजदीक बने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस को भी तैयार कराया जा रहा है। इस गेस्ट हाउस में आमतौर पर आना जाना नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन एहतियाती तौर पर गेस्ट हाउस को तैयार करा रहा है। यदि मुख्यमंत्री आएं तो व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री 34 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजेश सिंघल, जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, जिला महामंत्री चौधरी हरेंद्र सिंह, पवांसा ब्लॉक की प्रमुख पति ह्दयेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed