फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pregnant woman injured and later died during a fight among cousin brothers

संभल: छींटाकशी को लेकर चचेरे तहेरे भाइयों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में घायल हुई गर्भवती, उपचार के दौरान मौत

Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, कुढ़फतेहगढ़ (संभल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुढ़फतेहगढ़ (संभल) Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 06 Jul 2021 12:14 PM IST
सार

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में पूरन सिंह की अपने तहेरे भाईयों से मनमुटाव चल रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे पूरन की पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही एक दावत में जा रहे थे। तहेरे भाईयों के घर के आगे से गुजरने के दौरान आरोपियों ने छींटाकशी शुरू करा दी।

विज्ञापन
pregnant woman injured and later died during a fight among cousin brothers
गर्भवती की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में सोमवार की रात करीब आठ बजे छींटाकशी को लेकर चचेरे तहेरे भाइयों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। मारपीट में गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतका के पति की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गंदूपुरा में पूरन सिंह की अपने तहेरे भाईयों से मनमुटाव चल रहा है। सोमवार की रात करीब आठ बजे पूरन की पत्नी व अन्य परिजन गांव में ही एक दावत में जा रहे थे। 
विज्ञापन


तहेरे भाईयों के घर के आगे से गुजरने के दौरान आरोपियों ने छींटाकशी शुरू करा दी। पूरन की पत्नी गीता, भाई पातीराम व अन्य परिजनों ने इसका विरोध किया। आरोपी लाठी डंडे लेकर आ गए और जमकर मारपीट की। इस दौरान लात घूसे भी चले। पेट में लात व डंडा लगने से गीता की तबियत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में पूरन की पत्नी गीता देवी, भाई अतर सिंह, भाभी मानवती, मां किशनवती घायल हो गए। पुलिस को सूचना देकर गर्भवती महिला को सीएसची चंदौसी में भर्ती कराया गया। वहां रात में उपचार के दौरान गीता की मौत हो गई। पुलिस ने पूरन सिंह की तहरीर पर आरोपी अमरपाल, दर्शन, अनेक पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर से फरार हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed