फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pregnant woman dies due to quack treatment

Sambhal News: झोलाछाप के उपचार से गर्भवती महिला की मौत

Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies due to quack treatment
ओबरी (संभल)। गांव बेला निवासी साजिद की गर्भवती पत्नी की झोलाछाप के उपचार से हालत बिगड़ गई। कोशिश के बाद सुधार न होने पर आठ घंटे बाद झोलाछाप ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए, जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी साजिद ने मंगलवार की शाम पत्नी गुलिस्ता (30) को प्रसव पीड़ा होने पर गांव के ही झोलाछाप के क्लीनिक में भर्ती करा दिया। उपचार के बाद गुलिस्ता की हालत बिगड़ने लगी तो आठ घंटे के बाद उसे अन्य अस्पताल में ले जाने की बात कही। परिजन उसे मुरादाबाद के पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर बुधवार की सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। वहीं परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गुलिस्ता के शव को सुपुर्देखाक करने की तैयारी शुरू कर दी। बताते चलें कि करीब 20 दिन पहले गांव बेला के साजिद की पत्नी के प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई थी। तब दोनों पक्षों में सहमति होने पर मामला निपट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed