फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pregnant woman died on the way while going to CHC

गर्भवती महिला की सीएचसी जाते वक्त रास्ते में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman died on the way while going to CHC
कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में रविवार की रात्रि तबियत खराब होने पर झोलाछाप के यहां से बहजोई सीएचसी जा रही गर्भवती महिला की रास्ते में मौत हो गई। परिजन वापस झोलाछाप के यहां पहुंचे और शव जमीन रख दिया और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने समझाया। जिसके बाद वह मान गए। फिर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चंदनकटी मौजा निवासी आरती (20) वर्ष की शादी असमोली थाना क्षेत्र के गांव परियावली निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। दीपावली से पहले आरती का भाई रवि घर बुला लाया था। रवि ने बताया कि देर शाम अचानक बहन के पेट में तेज दर्द और बुखार आ गया। तत्काल इसे बरखेड़ा सोनक में झोलाछाप के यहां उपचार को ले गए। भर्ती करा दिया। उपचार के बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। जिसके बाद डायल 108 एंबुलेंस से आरती को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में तबीयत अधिक खराब होने से मौत हो गई। शव को लेकर वापस बरखेड़ा सोनक में झोलाछाप के यहां गए थे। परिजन भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे। उपचार में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में मामला निपट गया। बाद में शव को परियावली ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली थी। लेकिन पीड़ित के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed