फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Precautionary security at Jama Masjid during Friday prayers

Sambhal News: जुमे की नमाज के दौरान रही जामा मस्जिद पर एहतियाती सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Precautionary security at Jama Masjid during Friday prayers
संभल। शहर की जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के दौरान एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहे। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, एसडीएम विकास चंद्र व सीओ आलोक कुमार भी जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान पुलिस के साथ आरआरएफ के जवान मुस्तैद दिखाई दिए। शहर में भी सुरक्षा के लिहाज से प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से लगातार शहर में एहतियाती तौर पर चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में जुमे की नमाज के दौरान जामा मस्जिद पर सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान ही बवाल हुआ था। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। 29 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एहतियाती तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बनी रहती है। शहर में माहौल शांतिपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed