फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pramod Krishnam: Rahul Gandhi team wants to break country, difference between earlier and present Congress

प्रमोद कृष्णम: देश को तोड़ना चाहती है राहुल गांधी की टीम, पहले और वर्तमान कांग्रेस में काफी फर्क

Mon, 06 May 2024 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 12:59 PM IST
सार

पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो उसने देश को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी लगातार गलत बयानबाजी करते हैं।

विज्ञापन
Pramod Krishnam: Rahul Gandhi team wants to break country, difference between earlier and present Congress
संभल में बात करते प्रमोद कृष्णम - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व कांग्रेस नेता व ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि  राहुल गांधी और उनकी टीम इस देश को किसी न किसी बहाने से तोड़ना चाहती है। पहले की कांग्रेस और वर्तमान की कांग्रेस में काफी फर्क है।

विज्ञापन


आचार्य ने ऐंचोड़ा कंबोह स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी की जब स्थापना हुई तो देशभक्त नेता थे। उस वक्त की कांग्रेस ने देश को जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू ने भारत को जोड़ने का काम किया। वर्तमान की कांग्रेस देश को तोड़ना चाहती है। राहुल गांधी और उनकी टीम देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर तोड़ने में लगी है। इसलिए वह गलत बयानबाजी करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि वह कांग्रेस में 32 साल से अधिक समय तक रहे हैं। जब राम मंदिर का फैसला आया तो राहुल गांधी ने अपने करीबियों के साथ बैठक की थी। इसमें कहा था कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद वह एक सुपरपावर कमेटी का गठन करेंगे। राम मंदिर के फैसले को वैसे ही पलट देंगे जैसे राजीव गांधी ने शाह बानो के फैसले को पलट दिया था। 

चार जून के बाद कांग्रेस के होंगे दो धड़े 

इससे पहले कृष्णम ने कहा था कि चार जून के बाद कांग्रेस पार्टी के दो धड़े हो जाएंगे। एक धड़ा राहुल गांधी का होगा तो दूसरा प्रियंका गांधी वाड्रा का। आचार्य का कहना है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के दिल में एक ज्वालामुखी रही है जो चार जून के बाद फट जाएगा।

शनिवार को एक चैनल से बातचीत करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी के साथ साजिश हो रही है। प्रियंका गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनने और राज्यसभा में जाने से रोका गया। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी नहीं दी गई।



यह साजिश उनके खिलाफ कई वर्षों से चल रही है। राहुल गांधी का खेमा चाहता है कि प्रियंका गांधी राजनीति से बाहर हो जाएं। इस वजह से प्रियंका गांधी के समर्थक दुखी हैं। इसके चलते ही चार जून के बाद कांग्रेस के दो धड़े होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed