फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Pramod Krishnam: After Mahatma Gandhi, Modi is only secular leader in country, I am atoning for sins Congress

प्रमोद कृष्णम: महात्मा गांधी के बाद देश में मोदी ही सेक्युलर नेता, मैं कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित कर रहा

Fri, 17 May 2024 11:11 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 11:11 AM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। मैं कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित कर रहा हूं। वर्षों तक कांग्रेस में रहा हूं। कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है।

विज्ञापन
Pramod Krishnam: After Mahatma Gandhi, Modi is only secular leader in country, I am atoning for sins Congress
संभल में बात करते प्रमोद कृष्णम - फोटो : संवाद

विस्तार

महात्मा गांधी के बाद इस देश में यदि कोई नेता सेक्युलर है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने योजनाएं धर्म और जाति के नाम पर लागू नहीं की हैं। उन्होंने देश के सभी लोगों के लिए योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। यह कहना है ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गांव ऐंचोड़ा कंबोह में मीडिया से बातचीत की। एक सवाल पर कहा कि संविधान की चिंता 140 करोड़ लोग कर रहे हैं, जिन्होंने संविधान की रक्षा की कमान तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में सौंप दी है। जिनके हाथों में देश और संविधान दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस का एक पाप हो तो बताऊं। मैं कांग्रेस के पापों का प्रायश्चित कर रहा हूं। वर्षों तक कांग्रेस में रहा हूं। आगे कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू-मुस्लिम की राजनीति की है। अगड़े पिछड़ों को बांटने का प्रयास किया है। सीएए लागू होने के सवाल पर कहा कि जो इसका विरोध करने वाले नेता हैं, वह एक गलती नहीं बता सके हैं। जनता को भ्रमित किया जा रहा है। आगे कहा कि यह विरोध पाकिस्तान के इशारे पर हो रहा है। जब घुसपैठियों की बात होती है तो सारे विपक्षी चिल्ला उठते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed