फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Power failure in the night of 103 villages for six days

छह दिन से चार बिजली घर के 100 गांवों की रात में बिजली गुल, विभागीय उदासीनता से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Power failure in the night of 103 villages for six days
संभल। चंदौसी और संभल डिविजन से जाने वाली चार बिजलीघर की बिजली 103 गांवों में रात के समय गुल हो जाती है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। सुनवाई के लिए विभाग ने अब तक सुध नहीं ली है। ग्रामीणों में घटनाओं का अंदेशा बढ़ रहा है। रात के समय पशु चोरी व नकबजनी जैसी घटनाएं हो जाती हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। विभाग का कहना है कि संभल डिविजन में रखा 63 एम्पीयर का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। मरम्मत होने तक दिक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि छह दिन में क्यों सही नहीं कराया गया। जबकि समस्या बढ़ी है तो संज्ञान तत्काल लेना चाहिए था। पर ऐसा नहीं हुआ। संभल डिविजन से बिजलीघर पवांसा, कैलादेवी और खिरनी को बिजली आपूर्ति की जाती है। इन तीन बिजलीघर से करीब 75 गांवों में उजाला होता है। जबकि चंदौसी डिविजन से किरारी बिजलीघर को आपूर्ति दी जाती है। इस बिजलीघर से 28 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इन सभी चार बिजलीघर के गांवों में दिन में ही छह से आठ घंटे बिजली दी जा रही है। यदि कहीं लाइन में फाल्ट हो जाए तो चार से पांच घंटे ही आपूर्ति रह जाती है। रात को किसी गांव में बिजली नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

सभी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ का कहना है कि फिलहाल रात में बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इससे ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कहीं रात के अंधेरे में घटनाएं न हो जाएं। इस समय किसानों को पशुओं की रात में रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता नहीं उठाते फोन, ग्रामीण हो रहे परेशान
ग्रामीणों का कहना है कि चंदौसी डिविजन में तैनात अवर अभियंता सीयूजी नंबर बंद रखते हैं। यदि नंबर खुुला भी रहता है तो फोन रिसीव नहीं किया जाता। ग्रामीण किसी भी समस्या से अवगत कराने के लिए परेशान रहते हैं। मंगलवार की दोपहर गांव धुरैटा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अवर अभियंता केे देनी चाही तो उनका नंबर बंद था। बिजलीघर के एसएसओ को सूचना देकर लाइन बंद कराई गई। ग्रामीणों ने एसडीओ से भी इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed