फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   power cut

पारे के साथ बढ़ रही कटौती, मचा हाहाकार

Wed, 04 May 2016 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
अमर उजाला ब्यूरो/संभल Updated Wed, 04 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
power cut
बिजली चोरी - फोटो : Bureau
बिजली विभाग के तमाम दावे फेल हो रहे हैं। बिजली के लिए संकट गहराता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक हाहाकार है। मढ़न और गुमसानी क्षेत्र में पूरे सात दिनों से बिजली संकट है। सिरसी में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग है। संभल के हल्लूसराय में वोल्टेज कम आ रहा है। बिना शेड्यूल के अघोषित कटौती हो रही है। संभल की जनता पसीना बहा रहा है। किसी भी समय आक्रोश भड़क सकता है।
विज्ञापन


गांव के लिए 16 और शहर के लिए 20 घंटे बिजली दी जानी है लेकिन हकीकत में कई गांव ऐसे हैं जहां पर 8 घंटे बिजली नहीं मिल रही है जबकि संभल में चौधरीसराय, मैंथा मंडी, शंकर चौराहा, नूरियो सराय, सैफ खां सराय समेत कई मोहल्ले ऐसे हैं जहां पर 16 घंटे से कम आपूर्ति है। टांडा कोठी बिजली घर पर ओवरलोडिंग है।
विज्ञापन


गांवों के फीडरों को 8 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। शहर संभल में बिजली विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार का कहना है कि धोबीघाट सब स्टेशन के लिए काम चल रहा है जिसकी वजह से आपात कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीण क्षेत्र के एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि टांडा कोठी बिजली सब स्टेशन में 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर हैं जबकि लोड 15 एमवीए के बराबर है। इसी वजह से एक साथ सभी फीडरों पर आपूर्ति नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों को तब तक इंतजार करना पड़ेगा जब तक कि सब स्टेशन पर नया ट्रांसफार्मर नहीं लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed