{"_id":"674e1b7c443929c33300bac5","slug":"posters-of-miscreants-went-viral-on-social-media-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117039-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: उपद्रवियों के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: उपद्रवियों के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल उपद्रवियों के पोस्टर। वीडियोग्रैब
- फोटो : संभल
संभल। पुलिस ने भले प्रमुख चौराहों पर उपद्रवियों के पोस्टर चस्पा नहीं किए हैं लेकिन जो पोस्टर पुलिस द्वारा जारी किए गए हैं वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इससे यह तो स्पष्ट है कि उपद्रवियों की पहचान तेजी से हो पाएगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस इन उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक प्रमुख स्थानों पर भी चस्पा करेगी।
24 नवंबर की सुबह जामा मस्जिद पर बवाल किया गया। इस दौरान उपद्रवी वीडियो और फोटो में कैद हो गए। इसके अलावा जहां जहां से होकर गुजरे वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी दिखाई दिए। पुलिस ने इन्हीं वीडियो और फोटो से 300 चेहरे पहचान लिए हैं। अन्य चेहरे पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। जो पहचान लिए गए हैं उनके पोस्टर जारी किए हैं। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एसपी ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए टीम काम कर रही है। प्रक्रिया को पूरा करने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर भी उपद्रवियों के पोस्टर लगाए जाएंगे।