फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Posing as a police officer, the pickup driver was held hostage and duped of Rs 39,000.

Sambhal News: दारोगा बताकर पिकअप चालक को बनाया बंधक, ठगे 39 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Posing as a police officer, the pickup driver was held hostage and duped of Rs 39,000.
चंदौसी। पिकअप की साइड लगने पर कार सवार ने कुछ लोगों को बुला लिया। पुलिस लिखी बाइक से मौके पर पहुंचे दो लोगों में एक युवक ने खुद को दरोगा बताते हुए युवक को अन्य स्थान पर ले जाकर तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। कार्रवाई की धमकी देते हुए 39 हजार रुपये ठग लिए। पीडित के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा कॉलोनी निवासी रूपकिशोर ने बताया कि सात फरवरी को उसका भाई रामकुमार शर्मा अपनी पिकअप से चंदौसी से गांव चमरपुरा माल भरने जा रहा था। तभी रास्ते में बेहतरी फाटक के पास पल्था चैंचरी रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। कार में पिकअप की साइड लग गई। जिससे कार की लाइट टूट गई। कार में सवार लोगों ने भाई की पिटाई की। इसके बाद उसके भाई ने पीड़ित को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन

वह तुरंत बाइक से मौके पर पहुंचा। जहां पांच छह लोग खड़े थे। तभी वहां एक बाइक सवार दो युवक आए। उनकी बाइक पर पुलिस लिखा था। इनमें से एक युवक ने पीड़ित से कहा कि मैं संभल में दारोगा के पद पर तैनात हूं और बाइक पर बैठा कर थाने ले जाने की बात कहते हुए साथ ले गया। चंदौसी में गोशाला रोड पर आरा मशीन के पीछे कमरे में उसे बंद कर दिया और 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न देने पर कोतवाली में बंद कर पिटाई लगाने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने तीन घंटे तक उसे कमरे में बंद रखा। इसके बाद पीड़ित ने अपने दामाद अंकित शर्मा से 25 हजार रुपये उसके नंबर पर पेटीएम कराए और 14 हजार रुपये नकद दिए। तब जाकर आरोपी ने पीड़ित को छोड़ा। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि घटना थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र की है। प्रथम दृष्टया सामने आया है कि यहां संभल गेट पर आरा मशीन पर कार में हुए नुकसान का फैसला हुआ था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed