फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Polytechnic students will appear in semester exams with incomplete studies.

Sambhal News: आधी अधूरी पढ़ाई के साथ सेमेस्टर की परीक्षा देंगे पॉलीटेक्निक के विद्यार्थी

Sun, 01 Dec 2024 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 01 Dec 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students will appear in semester exams with incomplete studies.
चंदौसी (संभल)। राजकीय पॉलीटेक्निक क प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी आधी-अधूरी पढ़ाई के साथ प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देंगे। देरी से कक्षाएं संचालित होने के कारण अधूरा पाठ्यक्रम होने से परीक्षा को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

बदायूं रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में सिविल में 74, केमिकल में 75 और प्रिटिंग इंजीनियरिंग में 75 अभ्यर्थियों ने प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। इस बार 10 अक्टूबर तक नए प्रवेश हुए हैं और 22 व 23 अक्टूबर को स्पॉट राउंड से भी नए प्रवेश लिए गए। पॉलीटेक्निक के किसी भी सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने से पहले कम से कम 90 दिनों की कक्षाएं होनी चाहिए। सत्र के आधार पर प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश अगस्त तक और सिंतबर से हर हाल में कक्षाएं संचालित होनी चाहिए थीं। लेकिन इस बार प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश में लेटलतीफी के कारण देर से कक्षाएं संचालित हुई हैं। जिस वजह से 90 दिनों की बजाय 45 दिनों में पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए शिक्षकों की ओर से जद्दोजहद की जा रही है। ऐसे में सिविल, केमिकल और प्रिटिंग में प्रवेश के लिए दाखिले पिछले माह में हुए हैं और इन छात्रों का कोर्स अभी 50 फीसदी भी पूर्ण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

000
स्पॉट राउंड प्रवेश प्रक्रिया 22 व 23 अक्टूबर को शुरू की गई। जिस वजह से प्रिटिंग इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर में देरी से प्रवेश हो पाया। अब दिसंबर माह में सेमेस्टर परीक्षाएं प्रस्तावित है और पाठ्यक्रम अभी आधा भी पूरा नहीं हो सका है। -आरिफ, छात्र पॉलीटेक्निक
विज्ञापन
विज्ञापन

000
इस बार प्रवेश प्रक्रिया अक्टूबर माह तक चली है। मैने भी स्पॉट राउंड प्रवेश प्रक्रिया के तहत प्रिटिंग इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है। अब देरी से प्रवेश होने से पाठ्यक्रम भी अभी अधूरा पूर्ण हुआ है। सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर परेशानी हो रही है। -अवनीश यादव, छात्र पॉलीटेक्निक

000

एक सितंबर से प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं। जिन विद्यार्थियों का अक्टूबर माह में प्रवेश हुआ है या जिनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हुआ है। उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जाएंगी। -एसके वर्मा, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed