{"_id":"649c9335752eb40ea20b8516","slug":"polytechnic-examination-sambhal-news-c-15-1-187358-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पॉलीटेक्निक परीक्षाः किसी को सामान्य लगे सवाल, कई को गणित ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पॉलीटेक्निक परीक्षाः किसी को सामान्य लगे सवाल, कई को गणित ने उलझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी (संभल)। राजकीय पॉलीटेक्निक में बुधवार को वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई। पहले दिन दोनों पालियों में छह विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली सीएनसी मशीन एंड ऑटोमेशन का पेपर छात्रों को हल्का लगा, तो वहीं गणित प्रथम के बड़े प्रश्न कठिन पाठ्यक्रम से आए थे। इन प्रश्नों ने अधिकांश छात्रों को उलझाया।
चंदौसी के राजकीय पॉलीटेक्निक में पहली पाली में चार विषयों में 144 छात्र थे। उनमें से एक अनुपस्थित रहा और 143 ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में दो विषयों में 351 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 59 अनुपस्थित रहे और 292 ने परीक्षा दी। दोनों पालियों में 60 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। केंद्र अधीक्षक मेघा शर्मा ने बताया कि सभी प्रश्न पत्रों में प्रश्न पाठ्यक्रम में से ही आए थे। जिन छात्रों की तैयारी अच्छी थी, उनके लिए प्रश्न पत्र हल्के थे। कम तैयारी वाले छात्रों को प्रश्न पत्र भारी लगा।
- मेरा पहली पाली में सीएनसी मशीन एंड ऑटोमेशन का पेपर था। पेपर हल्का था। दूसरी पाली में गणित प्रथम का पेपर था। उसके बड़े प्रश्न कठिन पाठ्यक्रम से आए थे। उन्होंने परेशान किया।
विज्ञापन
-प्रशांत, छात्र, बदायूं
- मेरा मेकेनिकल इंजीनियर का पेपर था। तैयारी अच्छी थी। प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम से आए थे। समय से ही पेपर कर लिया था। पेपर में कोई दिक्कत नहीं आई। - हर्ष, छात्र संभल
- मेरा द्वितीय पाली में गणित द्वितीय का पेपर था। पेपर में ज्यादा दिक्कत नहीं आई। पाठ्यक्रम से बाहर से प्रश्न नहीं आए थे। पेपर अच्छा रहा। - अजय कश्यप, छात्र बहजोई
- मेरा द्वितीय पाली में गणित द्वितीय का पेपर था। कुछ प्रश्न मेरी समझ से परे थे। पाठ्यक्रम से बाहर से प्रश्न नहीं आए थे। उन सवालों ने काफी घुमाया। -रामगोपाल, छात्र सहसवान