फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Polytechnic: Counseling result released, 193 seats locked

पॉलिटेक्निक : काउंसिलिंग का परिणाम जारी, 193 सीटें लॉक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic: Counseling result released, 193 seats locked
चंदौसी। पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए पहले चरण की काउंसिलिंग का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों को 27 जून से दो जुलाई तक विकल्प चुनने का समय दिया गया था। राजकीय पॉलिटेक्निक चंदौसी की करीब 193 सीटों को अभ्यर्थी लॉक कर चुके हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल, केमिकल व प्रिंटिंग की 75-75 सीटें हैं। इसके अलावा लेटरल एंट्री की 14 सीटें हैं। पॉलिटेक्निक की करीब 239 सीटों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश लिए जाने है। इसके लिए पहले चरण की काउंसलिंग में अभ्यर्थियों को 27 जून से दो जुलाई तक विकल्प चुनने का समय दिया गया था। साथ ही, संस्थान में हेल्प डेस्क बनाकर अभ्यर्थियों को फोन कर काउंसिलिंग के बारे में जानकारी देकर बुलाया भी गया था।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को पहले चरण की काउंसलिंग का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणाम के तहत लगभग 193 सीटों का आवंटन संभवता हो चुका है, अब सिर्फ 46 सीटों का आवंटन ही शेष बचा है। अब चयनित अभ्यर्थियों को चार से छह जुलाई तक अपनी ऑनलाइन सीट पक्की कर शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

साथ ही, संस्थान में बनाई गई हेल्प डेस्क पर चार से सात जुलाई तक अभिलेखों का सत्यापन अभ्यर्थियों को कराना होगा। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हें प्रथम चरण में सीटों का आवंटन नहीं हो सका है, वे दूसरे चरण की काउंसलिंग में प्रतिभाग कर सकते हैं। काउंसलिंग का द्वितीय चरण नौ से 11 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed