फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Political parties consider Muslims only as vote banks- Surya Prakash Pal

Sambhal News: राजनीतिक पार्टियों ने मुस्लिमों को समझा सिर्फ वोट बैंको-सूर्य प्रकाश पाल

Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 05 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Political parties consider Muslims only as vote banks- Surya Prakash Pal
संभल। भाजपा ने सरायतरीन के एक पैलेस में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अन्तर्गत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया। जिसमें पिछड़ा मोर्चा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने संबोधित किया। पिछड़ा मोर्चा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यकों के विकास एवं उनके प्रति बिना भेदभाव के लगातार कार्य कर रही है। किसी के बरगलाने से किए गए कार्यों को नहीं छुपाया जा सकता। सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को समझना होगा। किसी के बातों में ना आकर भाजपा सरकार द्वारा लगातार जो भी योजनाएं, आपके विकास के लिए दी जा रही हैं । उनका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कहा कि भाजपा के अलावा सभी को पार्टियों ने अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक समझा है। उनका इस्तेमाल किया है। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बासित अली ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतियां फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और ब्रह्मजाल को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसमें हमको बताना है कि किस तरह पूर्व में वक्फ द्वारा पसमांदा मुसलमान, पिछड़े वर्ग के साथ हिंदू, सिख, ईसाई, समाज के धार्मिक स्थलों जमीनों पर अवैध कब्जा था। विधेयक से बौखला कर विपक्ष वक्फ जमीनों पर कब्जा बनाए रखने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। सपा और कांग्रेस के घिनौने कृत्य को उजागर करने एवं अल्पसंख्यकों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, कमल कुमार, परमेश्वर लाल सैनी, मोहम्मद आजम शान, अली इमरान तुर्की, दानिश अली, गणेश शर्मा, गयूर एडवोकेट, हनीफ, नाजिम, परवेज आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article