{"_id":"678ffc5f7997926e32069ade","slug":"police-will-issue-warrants-against-45-more-rioters-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-118522-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 45 और उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी कराएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 45 और उपद्रवियों के खिलाफ वारंट जारी कराएगी पुलिस
Wed, 22 Jan 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
नखासा थाना पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है लेकिन उपद्रवी घर छोड़कर भागे हुए हैं। यह वह उपद्रवी हैं जिनके खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है। अन्य जो फोटो के माध्यम से उपद्रव करते हुए दिखाई दिए हैं उनकी भी पहचान के लिए टीम लगी है। वहीं, दूसरी ओर 45 उपद्रवियों के खिलाफ संभल कोतवाली पुलिस भी गैरजमानती वारंट जारी कराने की प्रक्रिया में लगी है।
एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 70 उपद्रवियों को संभल कोतवाली और नखासा थाना पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है। 24 उपद्रवियों के खिलाफ नखासा थाना पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी कराया है। बताया कि वांछित चल रहे उपद्रवियों की तलाश लगातार की जा रही है। यह उपद्रवी शहर छोड़कर कहीं दूसरे शहरों में जाकर छिप गए हैं। इसके लिए सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
एसपी का कहना है कि जल्द ही इन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। मालूम हो 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान उपद्रव किया गया था। इसमें फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजनी की थी। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में उपद्रव किया था। पुलिस ने तीनों स्थानों पर हुए उपद्रव के मामले में सात एफआईआर दर्ज की थीं। जिसमें 2750 अज्ञात व कई नामजद किए गए थे। पांच एफआईआर संभल कोतवाली में दर्ज हैं जबकि दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन