फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police was held responsible for the death of five youths killed in the riot

Sambhal News: बवाल में मारे गए पांच युवकों की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Police was held responsible for the death of five youths killed in the riot
संभल। जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान जाने का जिम्मेदार पुलिस को बताने पर सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम थाने में दरोगा सतीश मोरल की तहरीर पर की गई है।
विज्ञापन

दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह शनिवार को सोशल मीडिया निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक यूजर्स की शॉर्ट वीडियो सामने आई। जिसमें पांच लोगों की मौत का जिम्मेदार संभल पुलिस को बताया गया था। इसमें लिखा था कि पांच मुस्लिम युवाओं को पुलिस द्वारा शूट किया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है। साथ ही माहौल बिगड़ने का खतरा है। इसलिए अज्ञात यूजर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी कराई जा रही है। जो भी इस तरह की भ्रमित सूचनाएं फैलाने का प्रयास करेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लगातार इस तरह की कार्रवाई की भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed