फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police team went to arrest culprit attacked by villagers damaged the car by stone pelting four in custody

संभल : अपराधी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी कर गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, चार हिरासत में

Sun, 25 Apr 2021 02:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 25 Apr 2021 02:30 PM IST
सार

संभल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला करने और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Police team went to arrest culprit attacked by villagers damaged the car by stone pelting four in custody
arrest - फोटो : istock

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात गैंगस्टर एक्ट के तहत एक आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर हमला करने और पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक आलोक जायसवाल ने रविवार को बताया कि संभल कोतवाली थाना क्षेत्र में कल देर शाम नूरियो सराय गांव में गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त असद को गिरफ्तार करने पुलिस दल गया था। उन्होंने बताया कि दबिश के दौरान आरोपी के परिवारवालों और आसपास के लोगों ने पुलिस दल से बदसलूकी की और गैंगस्टर असद को भगा दिया। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस की गाड़ी पर पत्थरबाजी की गई, जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है और उक्त घटना में चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed