फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police released Khurram caught from the airport on lookout notice

Sambhal: लुकआउट नोटिस पर एयरपोर्ट से पकड़े गए खुर्रम को पुलिस ने छोड़ा, पत्नी ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Fri, 23 Jun 2023 06:57 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 06:57 PM IST
सार

संभल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस की विवेचना में गंभीर आरोप साबित नहीं हुए। मारपीट और धमकाने के मामले में ही आरोप पत्र दाखिल किया है। 

विज्ञापन
Police released Khurram caught from the airport on lookout notice
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सऊदी अरब से लौटे असमोली के बुकनाला निवासी खुर्रम अली को लुकआउट नोटिस के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से असमोली पुलिस को सूचना दी गई। असमोली पुलिस ने आरोपी को नोटिस तामील कराकर छोड़ दिया है। क्योंकि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकाने का आरोप है।

विज्ञापन


जिन गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज थी वह धाराएं विवेचना के दौरान हटा दी गईं। इसलिए गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। खुर्रम की पत्नी ने 16 जुलाई 2022 को न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के समय खुर्रम सऊदी अरब में था। वह वहीं नौकरी करता है। 

विज्ञापन

 


संभल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। पुलिस की विवेचना में गंभीर आरोप साबित नहीं हुए। मारपीट और धमकाने के मामले में ही आरोप पत्र दाखिल किया है। बृहस्पतिवार को आरोपी सऊदी अरब की फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा तो जांच पड़ताल के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसकी सूचना संभल पुलिस को दी। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोप मारपीट और धमकाने का है। इसलिए आरोपी को एअरपोर्ट से हिरासत में लेकर थाने लाया गया। नोटिस तामील कराने के बाद छोड़ दिया गया है। अब आरोपी तब तक विदेश यात्रा नहीं कर सकता है जब तक उसके खिलाफ मामला विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed