फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police raid on illegal arms manufacturing factory, six were made and two caught with eight half-made guns

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का छापा, छह बने और आठ अधबने तमंचे के साथ दो पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police raid on illegal arms manufacturing factory, six were made and two caught with eight half-made guns
संभल। नखासा थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपी पकड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस हातिमसराय रोड पर अमरूद के बाग में छापा मारा था। मौके से पुलिस ने छह बने और आठ अधबने तमंचे बरामद किए। वहीं मौके से भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन

नखासा थाने के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पवार ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि हातिमसराय रोड पर महफूज के अमरूद के बाग में अवैध शस्त्र निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस बल के साथ वहां छापा मारा। भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में एक ने अपना नाम शकील पुत्र लतीफ निवासी इमादुल मुल्क गुबंद और दूसरे ने ताहिर पुत्र शहीद महमूदपुर इम्मा बताया। मौके से पुलिस ने छह तमंचे बने और आठ अधबने के साथ सात कारतूस, आठ लोहे के नाल बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह लोग इन्हीं के सहारे अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहे थे। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed