फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police personnel created ruckus at the dhaba for asking for money for food, beat the young man badly

Sambhal News: खाने के पैसे मांगने पर पुलिस कर्मियों ने ढाबे पर मचाया उत्पात, युवक को पीटा

Fri, 02 Feb 2024 03:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 02 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Police personnel created ruckus at the dhaba for asking for money for food, beat the young man badly
चंदौसी (संभल)। बृहस्पतिवार की रात खाने के पैसे मांगने पर पुलिस कर्मियों ने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया। विरोेध करने पर ढाबा संचालक से गाली गलौज की। बचाव में उतरे एक युवक को बुरी तरह से पीटा। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

चंदौसी में सीओ ऑफिस से चंद कदम दूर स्थित ढाबे पर बृहस्पतिवार की रात दो कांस्टेबल खाना खाने के लिए पहुंचे थे। पहले दोनों ने ढाबे पर बैठकर शराब पी। इसके बाद खाना पैक करवाया। आरोप है कि दोनों कांस्टेबल बिना पैसे दिए ही जाने लगे। ढाबा स्वामी ने उन्हें पैसे के लिए टोका। इस पर दोनों कांस्टेबल आगबबूला गए। गुस्साए कांस्टेबलों ने ढाबा स्वामी से गाली गलौज शुरू कर दी। यहां मौजूद एक युवक ने जब पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की धमकी दी। इस पर दोनों कांस्टेबल युवक पर टूट पड़े। गिरेबां पकड़कर युवक को जमीन पर पटक दिया। इसके बाद लात घूंसों से युवक को बुरी तरह पीटा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी गाली गलौज की गई। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। भीड़ होते देख कांस्टेबल मौके से फरार हो गए। ढाबा संचालक ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी पहले भी कई बार बिना पैसे दिए खाना खाकर चले गए हैं। पैसे मांगने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं। पुलिसकर्मी कहा तैनात हैं, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



वर्जन
ढाबे पर पुलिस कर्मियों से विवाद की जानकारी मिली है। मामले को दिखवाते है, जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -डॉ प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed